मुग़ल साम्राज्य का छठा बादसाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर – 1556-1605
अकबर की मृत्यु – Akbar Death
3 अक्तूबर 1605 को पेचिश के कारण बीमार हो गये थे मगर उसमेसे वो कभी अच्छे नहीं हुए। ऐसा माना जाता है की 27 अक्तूबर 1605 को अकबर की मृत्यु हो गयी थी और उन्हें आगरा के सिकंदरा में दफनाया गया था।
जलाल उद्दीन मुहम्मद अकबर अपनी प्रजा के लिए किसी भगवान् से कम नहीं थे। उनकी प्रजा उनसे बहुत प्यार करती थी। और वे भी सदैव अपनी प्रजा को हो रहे तकलीफों से वाकिफ होकर उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करते। इसीलिए इतिहास में शहंशाह जलाल उद्दीन मुहम्मद अकबर को एक बहादुर, बुद्धिमान और शक्तिशाली शहंशाह माने जाते है।
अकबर के दरबार की सबसे विशेष बात थी। उसके दरबार में एक से बढ़कर एक कलाकार, विद्वान्, साहित्यिक थे। वो सभी अपने अपने काम में निपुण थे। अकबर के दरबार कुछ ऐसे ही 9 लोग थे जिन्हें “अकबर के नवरत्न” कहा जाता था इसमें बीरबल, अबुल फ़ज़ल, टोडरमल, तानसेन, मानसिंह, अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना, मुल्ला दो प्याज़ा, हक़ीम हुमाम, फ़ैजी इनका समावेश हैं जो अपने अपने काम में प्रसिद्ध थे। वो सभी जब एक साथ दरबार में जमा होते थे तो वो नजारा काफी देखने जैसा बन जाता था। उन सबको अकबर के नवरत्न नाम दिया गया था। इसीलिए इतिहास में उन्हें अकबर के सबसे अहम नवरत्न माना जाता है।किसी भी राजा के दरबार में इस तरह के नवरत्न देखने को नहीं मिलते। वो केवल महान शासक अकबर के दरबार में ही थे।
Comments
Post a Comment