ट्रिपल सी के स्टूडेंट के लिए कीबोर्ड का परिचय बेसिक कंप्यूटर चैप्टर १

Keyboard एक इनपुट डिवाईस है. Keyboard का हिंदी में मतलब कुंजीपटल होता है. इसकी सहायता से हम कम्प्युटर को निर्देश देते है. Keyboard का  मुख्य उपयोग Text लिखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा Mouse की तरह भी Keyboard का use किया जा सकता है. यह भी एक बहुक्रियात्मक उपकरण होता है, जो न सिर्फ लिख सकता है बल्कि कम्प्युटर को नियंत्रित करने में भी Keyboard का use किया जा सकता है.

1. Function Keys

Function Keys Keyboard में सबसे ऊपर होती है. इन्हें Keyboard में F1 से F12 तक लिखा जाता है. Function Keys का उपयोग किसी विशेष कार्य को करने के लिए किया जाता है. इनका हर प्रोग्राम में अलग कार्य होता है.

2. Typing Keys

सबसे अधिक use इन्ही keys का होता है. Typing keys में दोनो तरह की keys (alphabet और numbers) शामिल होती है, इन्हे सामुहिक रूप में Alphanumeric keys कहा जाता है. Typing keys में सभी तरह के symbols तथा punctuation marks भी शामिल होते है.

3. Control Keys

इन keys को अकेले या अन्य keys के साथ कोई निश्चित कार्य करने में इस्तेमाल किया जाता है. एक सामान्य Keyboard में अधिकतर Ctrl key, Alt key, Window key, Esc key का उपयोग Control keys के रूप में किया जाता है. इनके अलावा Menu key, Scroll key, Pause Break key, PrtScr key आदि keys भी control keys में शामिल होती है.

4. Navigation Keys

Navigation keys में Arrow keys, Home, End, Insert, Page Up, Delete, Page Down आदि keys होती है. इनका use किसी document, webpage आदि में इधर-उधर जाने में होता है.

5. Indicator Lights

Keyboard में तीन तरह की Indicator light (संकेतक) होती है. Num Lock, Scroll Lock और Caps Lock.जब Keyboard में पहली light जली होती है तो इसका अर्थ है कि Numeric Keypad चालु है, और यदि ये बंद हो तो इसका अर्थ है कि Numeric Keypad बंद है. दूसरी, light हमें letters के Uppercase और Lowercase के बारे में संकेत करती है. जब, ये बंद होती है तो letter lowercase में होते है, और जब ये चालु होती है तो letter uppercase में होते है. तीसरी, जिसे Scroll Lock के नाम से जाना जाता है. यह हमें scrolling के बारे में संकेत करती है.

6. Numeric Keypad

इन्हे हम Calculator keys भी कह सकते है, क्योंकि एक Numeric keypad में लगभग (कुछ अतिरिक्त) एक calculator के समान ही keys होती है. इनका इस्तेमाल numbers लिखने में किया जाता है.

कुछ मुख्य Typing Keys और उनका उपयोग

1. Tab Key

Tab का use एक साथ कई अक्षरों का space देने के लिए किया जाता है. इसके अलावा भी इसके कई उपयोग है. Tab का use कुछ Keyboard Shortcuts में भी किया जाता है.

2. Caps Lock Key

इस key का use सभी letters को uppercase में लिखने के लिए किया जाता है. जब, Caps Lock ऑन रहता है तो सभी letters uppercase में लिखे जाएगें और ऑफ रहने पर lowercase में लिखे जाते है.

3. Shift Keys

Shift Keys का use letter को uppercase में लिखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, किसी key के ऊपर वाले हिस्से को type करने के लिए भी Shift Keys का use किया जाता है.

4. Spacebar

Spacebar Keyboard में सबसे बड़ी key होती है. इसका उपयोग Cursor को एक space आगे खिसकाने के लिए किया जाता है.

5. Enter Key

Enter Key एक महत्वपूर्ण key है. इसका use अगली line शुरू करने के लिए किया जाता है. जब Enter को दबाया जाता है तो Cursor अगली line के शुरूआत में चला जाता है. Enter Key ‘OK’ button का कार्य भी करती है.

6. Backspace

Backspace का use Cursor के आगे के तथा select किए हुए text को delete करने के लिए किया जाता है.

कुछ मुख्य Control Keys और उनका उपयोग

1. Esc Key

Esc Key का use वर्तमान में चालु किसी task को cancel करने के लिए किया जाता है. इसका पूरा नाम Escape Key है.

2. Ctrl Key

Ctrl Key का पूरा नाम Control Key है. इसका use Keyboard Shortcuts में किया जाता है.

3. Alt Key

Alt Key का पूरा नाम Alter Key है, इसका use भी Keyboard Shortcuts में किया जाता है.

4. Window Logo Key

इस Key का use Start Menu  को Open करने के लिए किया जाता है.

5. Menu Key

Menu Key माउस के Right Click के समान ही कार्य करती है. यह किसी चुने हुए प्रोग्राम से संबंधित विकल्पों को open करती है.

6. PrtScr Key

कम्प्युटर स्क्रीन की Image लेने के लिए इस Key का use किया जाता है.

Navigation Keys का उपयोग

Home Key

Home Key का use cursor को किसी दस्तावेज के शुरूआत मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Webpage और Document के एक दम शुरूआत में आ सकते है.

End Key

End Key का use cursor को किसी दस्तावेज के आखिर मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Webpage और Document के एक दम नीचे जा सकते है.

Insert Key

Insert Key का use Insert mode को On तथा Off करने के लिए किया जाता है.

Delete Key

Delete Key का use Cursor के बाद के text, select किए हुए text तथा files एवं folder को delete करने के लिए किया जाता है.

Page Up Key

Page Up Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ ऊपर सरकाने के लिए किया जाता है.

Page Down Key

Page Down Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ नीचे सरकाने के लिए किया जाता है.

Comments

  1. Nice also visit www.indiapariksha.com

    ReplyDelete
  2. Nice also visit https://www.indiapariksha.com

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanx you

      Plz Continue read my blogger.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रहतिया क्या है ?

मुग़ल साम्राज्य का चौथा बादसाह इस्लाम शाह सूरी – 1545-1554

टैली का परिचय